Changes

नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विजय वाते |संग्रह= गज़ल / विजय वाते }} <poem> अगर अपने ह…
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=विजय वाते
|संग्रह= गज़ल / विजय वाते
}}
<poem>
अगर अपने होने का धोखा रहेगा,
तभी तो इबादत का मौका रहेगा |

दो पद चिन्ह मेरे दो पद चिन्ह तेरे,
जमा खर्च इतना सा होता रहेगा |

मुझे होश खोकर भी ये होश होगा,
कुल अपने दिल का झरोखा रहेगा |

बदलता बदलता बदलाता लगेगा,
बदलता मगर सिर्फ खोखा रहेगा |</poem>