भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

चौपाल

1 byte added, 17:28, 1 जून 2007
==प्रकाशित रचना सामने रखकर सम्पादन करें==
रमा द्विवेदी जी से मेरा निवेदन है कि वे सम्पादन करते समय रचना की प्रकाशित प्रति सामने रखकर सम्पादन करें। राम चरित मानस के बालकांड में उन्होने जो सम्पादन किये हैं वे सही नहीं हैं। उन्होंने अपने सम्पादन से सही पाठ को गलत कर दिया है। गीता प्रेस गोरखपुर द्वारा प्रकाशित राम चरितमानस का पाठ ही सर्वमान्य है। अन्य रचनाओं में भी उन्होने जो सम्पादन किया है उसका प्रकाशित रचना से मिलान कर संतुष्ट हो लें। आशा है रमा जी अन्यथा नहीं लेंगी।<br>
-हेमेन्द्र कुमार राय, 23 मई 2007
::रमा जी, कविता कोश में योगदान देने की इच्छा रखना सबसे महत्वपूर्ण है -और इसके बाद महत्वपूर्ण है वास्तव में योगदान देना। योगदान गलत हुआ या सही -इसका इतना महत्व नहीं हैं। कविता कोश तो सारे विश्व का है और सभी लोगो के सहयोग से बना है। लोग एक दूसरे के द्वारा की गयी गलतियाँ सुधार कर कोश को दिन-प्रतिदिन बेहतर बनाते हैं। यह भी सही है कि हर व्यक्ति की जानकारी अपने अपने क्षेत्र में अपेक्षाकृत अधिक होती है। आपकी कमप्यूटर से संबंधित जानकारी भले ही कम हो -परन्तु आप हिन्दी और साहित्य के विषय में ज्ञान रखती हैं। आपको रामचरितमानस पर काम करना, मेरे विचार में, नहीं छोड़ना चाहिये। हेमेन्द्र जी और मेरा आशय केवल इतना था कि पुस्तक के अनुसार ही कार्य होना चाहिये -ताकि समता बनी रहे। किस पुस्तक को मानक मान कर रामचरितमानस को संपादित किया जाए ऐसा अब तक किसी ने नहीं सोचा था। अब गीता प्रेस की पुस्तक को मानक मान लिया गया है और आप उसी पुस्तक के अनुसार संपादन कर रही हैं तो कोई समस्या ही नहीं। जैसा पुस्तक में लिखा गया है बिल्कुल वैसा ही हम कोश में लिखेंगे। यदि आपसे या किसी भी और व्यक्ति से कोई गलती होती है तो उस बदलाव को उलटा भी जा सकता है। इसलिये आप गीता प्रेस की पुस्तक के अनुसार कार्य जारी रख सकती हैं। ऐसा करते हुए यदि कोई संदेह या प्रश्न सामने आ खडा हो तो चौपाल पर प्रस्तुत कीजिये और आपको समाधान मिल जाएगा। सभी के योगदान की तरह आपका योगदान भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। सादर '''--[[सदस्य:Lalit Kumar|Lalit Kumar]] ०५:१८, २५ मई २००७ (UTC)'''
==क्षमा करें!==
सबसे पहले मैं आदरणीय रमा जी से क्षमा माँगता हूँ। उन्होने शायद मेरे लेखे को अन्य अर्थ में ले लिया है। मैं समझता हूँ कि कविता कोश में सहयोग करने वाले सभी सदस्य मेरे लिए सम्माननीय, विद्वान और बुद्धीजीवी हैं। यह आम प्रवृत्ति है कि हम शब्दों को उनके मानक रूप में देखते हैं, जबकि कवि प्रायः अपनी रचनाओं में किन्ही विशेष कारणों से शब्दों के स्थानीय रूपों का प्रयोग करते रहे हैं। हमने यदि रचना के मूल पाठ या मूल पाठ के प्रकाशन को नहीं देखा है तो वे शब्द हमे उस स्थान पर गलत लग सकते हैं, जबकि ऐसा होता नहीं है।<br>
मेरा यहाँ लिखने का केवल और केवल यही उद्देश्य था कि सभी सदस्य अपने ज्ञान के आधार पर सम्पादन करने की प्रवृत्ति से बचते हुए रचना के मूल पाठ के आधार पर सम्पादन करने की प्रवृत्ति विकसित करें, जिससे कि रचना और रचनाकार के साथ किसी प्रकार का अन्याय न होने पाये।<br>
हेमेन्द्र कुमार राय, 29 मई, 2007
==कविता कोश की प्रगति==
मित्रो, आजकल कविता कोश का विकास संतोषजनक तीव्रता से हो रहा है। प्रतिदिन २० से अधिक नये पन्ने कोश में जुड़ रहे हैं। कोश के इस विकास के पीछे हालहि में अनिल जनविजय जी, हेमेन्द्रकुमार राय जी, डा. व्योम, अमित जी, तुषार जी, शिशिर जी, रमा जी और भावना जी द्वारा दिये गये योगदान का प्रमुख हाथ है। अमित जी और तुषार जी ने हालहि में कोश में योगदान शुरु किया है। नये लोगों को कविता कोश से जुड़ते और योगदान करते हुए देख कर बहुत अच्छा लगता है। --[[सदस्य:Lalit Kumar|Lalit Kumar]] १७:२४, १ जून २००७ (UTC)