भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

KKR:BookByLalit

20,144 bytes added, 06:49, 19 जून 2010
Hello__TOC__==आप कविता कोश के लिये क्या कर सकते हैं==कविता कोश अपने वर्तमान मुकाम तक केवल स्वयंसेवकों के बल पर पहुँचा है। यह अपने आप में एक बड़ी बात है। यह परियोजना थोड़े ही सही पर हिन्दी काव्य के प्रति समर्पित कुछ लोगो को तो साथ लाने और उनकी लगन को एक दिशा देने में सफल रही है। एक को देखकर दूजा इस परियोजना से जुड़ा है। मैं चाहता हूँ कि कविता कोश के पास कम-से-कम से 30 लोगो का एक समर्पित समूह हो जो कोश को आगे ले जाने का कार्य करे। यह समूह वैसे जितना बड़ा होगा उतना ही अच्छा रहेगा। आपसे भी निवेदन है कि इस परियोजना के आगे के विकास में हाथ बटांये।  कभी-कभार ही सही लेकिन लोग पूछते हैं कि वे कविता कोश के लिये क्या कर सकते हैं। अधिकांश व्यक्ति आर्थिक सहायता देने के लिये सहर्ष तैयार होते हैं लेकिन फ़िलहाल मैनें आर्थिक सहायता लेने के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया है। कविता कोश को सुगढ़ता तभी क़ायम रह सकती है जबकि इस परियोजना पर किसी भी किस्म का कोई भी दबाव ना हो। मुझे इस बात की चिंता है कि आर्थिक पक्ष के आ जाने से कविता कोश टीम के ऊपर कई तरह के प्रत्यक्ष या परोक्ष दबाव बन सकते हैं। उदाहरण के लिये आर्थिक सहायता देने वाले व्यक्ति या संस्थाएँ यह चाह सकती हैं कि किसी व्यक्ति-विशेष की रचनाओं को कविता कोश में शामिल किया जाए। हालांकि यह एक बहुत दूर की सोच है लेकिन इसी तरह की चिंताओ के चलते कविता कोश टीम ने अभी तक आर्थिक सहायता लेने से इंकार किया है। हालांकि धीरे-धीरे यह सोच बदल रही है। कविता कोश को हम लोग जिस तरह से एक उत्तम संसाधन के रूप में विकसित कर चुके हैं और यह कोश जितना लोकप्रिय है -उसे देखते हुए हमारा कर्तव्य बनता है कि हम अब ना केवल इसे बनाये रखें बल्कि इसे दूनी तेज़ी से आगे बढायें। कविता कोश के बढ़ते आकार को देखते हुए और इसमें लगातार विभिन्न तरह की सुविधाएँ उपलब्ध कराते रहने के लिये हमें आर्थिक सहायता की आवश्यकता तो अवश्य ही पड़ेगी। आदर्श-रूप में मैं यह चाहता हूँ कि सब कुछ स्वयंसेवा से ही होता रहे। लोग आर्थिक योगदान देने की बजाये कविता कोश में टाइप की हुई रचनाओं का योगदान दें। यदि कोई व्यक्ति आर्थिक मदद देना चाहे तो सीधे टीम को धन देने की बजाये यह बेहतर होगा कि वह व्यक्ति उस धन से जितनी हो सके रचनाओं को टाइप करा ले और टाइप की गई रचनाओं को कोश में दे दे। जो लोग कुछ अन्य कार्य कर सकते हैं वे अपनी योगयतानुसार कोश की मदद करें तो बेहतर होगा। आप कविता कोश के विकास में अपनी इच्छा और योग्यतानुसार बहुमूल्य योगदान कर सकते हैं। मै आपको हिन्दी काव्य के इस महायज्ञ में भाग लेने के लिये आमन्त्रित करता हूँ। जो काम कविता कोश के विकास के लिये किये जा सकते हैं उनमें से कुछ इस प्रकार हैं: * यदि आप हिन्दी यूनिकोड में टाइप करना जानते हैं तो आप नई-नई रचनाएँ (जो पहले से कोश में नहीं हैं) यूनिकोड में टाइप कर कोश में जोड़ सकते हैं। देखिये कविता कोश में योगदान कैसे करें। यदि आप हिन्दी यूनिकोड में टाइप करना सीखना चाहते हैं तो आपको यहाँ मदद मिल सकती है। * अगर आप यूनिकोड के अलावा किसी दूसरे हिन्दी फ़ॉन्ट (जैसे शुषा, कृतिदेव इत्यादि) में टाइप करना जानते हैं तो भी आप उस फ़ॉन्ट में रचनाएँ टाइप कर kavitakosh@gmail.com पर भेज सकते हैं। इन रचनाओं को यूनिकोड में बदल कर कविता कोश में जोड़ दिया जाएगा। हालांकि सबसे बढ़िया यही रहेगा कि आप हिन्दी यूनिकोड में टाइप करना सीख लें, यह बहुत आसान है! * आप कोश में पहले से मौजूद रचनाओं को पढें और अगर आप उनमें कोई ग़लती पाते हैं, जैसे कि वर्तनी की ग़लतियाँ (Spelling mistakes), तो कृपया उन ग़लतियों को सुधार दें। ऐसा करने के लिये हर पन्ने के ऊपर बदलें लिंक दिया गया है। इस लिंक को क्लिक करने से पन्ना Edit mode में आपके सामने खुलेगा और उसमें कोई भी बदलाव कर पाएंगे। * यदि आप कोई वैबसाइट या ब्लॉग चलाते हैं -तो आप उस पर कविता कोश का लिंक दे कर कोश को अधिक से अधिक लोगो तक पहुँचाने में मदद कर सकते हैं। कविता कोश का लिंक है http://www.kavitakosh.org * अगर आप ग्राफ़िक डिज़ाइनिंग कर सकते हैं या आप विकि में बहुत अच्छी तरह काम करना जानते हैं तो आप कोश के लिये ग्राफ़िक्स इत्यादि बना सकते हैं और इसके रूप-रंग को और भी बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। * आप दूसरे लोगो को कविता कोश के बारे में बता कर इसके प्रसार में मदद कर सकते हैं। अधिकाधिक लोग कविता कोश के बारे में जानेंगे तो इससे कोश को नए-नए योगदानकर्ता मिलने की संभावना बढ़ेगी और कोश तीव्रता से प्रगति करेगा।  '''एक स्पष्टिकरण''' अक्सर लोग सोचते हैं कि कविता कोश में योगदान देने का तात्पर्य यह है कि वे अपनी स्वलिखित रचनाओं को कोश में जोड़ने के लिये भेजें। कविता कोश टीम को ऐसे बहुत से पत्र प्राप्त होते हैं जिनमें लिखा होता है: "मैं भी कविता कोश के विकास में योगदान देना चाहता हूँ और इसके लिये मेरी स्वयं की लिखी 20 रचनाएँ संकलन हेतु भेज रहा हूँ" इसे हम योगदान नहीं कहते। कविता कोश की नज़र से यह कवि द्वारा किया गया आवेदन है कि उनकी रचनाओं को भी कोश में सम्मिलित किया जाए। आवेदन करने के लिये एक नियत प्रक्रिया है (देखें: नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया)। योगदान देने से हमारा तात्पर्य उन रचनाकारों की रचनाओं को कोश में संकलित करने में सहायता देना है जो अब इस दुनिया में नहीं हैं या जो अपनी कविताएँ स्वयं कोश में नहीं जोड़ सकते। कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग में सक्षम जिन रचनाकारों के नाम पहले ही कोश में जोड़ चुके हैं या जो अपना नाम जोड़े जाने के लिये आवेदन कर रहे हैं -कविता कोश उनसे यह अपेक्षा करता है कि वे  ===कविता कोश में उपलब्ध सामग्री को कैसे बदलें===कविता कोश में हर कोई योगदान कर सकता है। रचनाकारों की सूची में जिन कवियों के नाम हैं आप केवल उन्ही कवियों की रचनाएँ कोश में जोड़ सकते हैं। यदि आप किसी ऐसे कवि की रचनाएँ जोड़ना चाहते हैं जिनका नाम सूची में नहीं है या आप अपनी स्वयं की रचनाएँ जोड़ना चाहते हैं तो इसके ''नये नाम जोड़ने की प्रक्रिया'' नामक सैक्शन देखिये। कोश में रचनाएँ जोड़ने के लिये नीचे लिखी बातों का पालन कीजिये: * कविता कोश में कोई भी योगदान करने से पहले आपको अपना एक अकाउंट बनाना होगा। अकाउंट बना लेने के कई लाभ हैं। अकाउंट बनाने के लिये लिंक हर पन्ने के ऊपर के दाँए कोने में दिया गया है। * एक बार जब आपका अकाउंट बन गया तो कोश में कोई भी काम करने से पहले आप लॉगिन अवश्य कर लें। * आप किसी भी पन्ने को '''बदल''' कर सकते हैं। ऐसा करने के लिये उस पन्ने के ऊपर की ओर दिये गये बदलें लिंक को क्लिक करें। उसके बाद आप उस पन्ने में कुछ भी जोड़ या हटा सकेंगे। कृपया सामग्री को हटाने से पहले यह निश्चय कर लें कि आप जो कर रहें हैं वो सही है। '''बदलाव''' पूरा करने के बाद ''बदलाव संजोये'' बटन को क्लिक करना न भूलें। ===कविता कोश में कविताओं को जोड़ने का तरीका=== कविता कोश में कविताओं से सम्बंधित मुख्य तौर पर तीन तरह के पन्ने होते हैं: १) रचनाकारों की सूची का पन्ना २) किसी कवि-विशेष की रचनाओं की सूची का पन्ना (जैसे कि '''प्रभाकर माचवे''' की रचनाओं का पन्ना) ३) वह पन्ना जिस पर रचना लिखी जाती है (जैसे कि '''वसंतागम / प्रभाकर माचवे''') आइये अब एक उदाहरण के ज़रिये समझते हैं कि इन पन्नों पर काम कैसे करना है। मान लीजिये कि आप जलज माथुर (एक काल्पनिक कवि) की रचना "अंतर्मन" को कोश में डालना चाहते हैं। इसके लिये सबसे पहले यह सुनिश्चित कर लें की जलज माथुर का नाम रचनाकारों की सूची वाले पन्ने में है। यदि नाम नहीं है तो आप जलज माथुर की कविताएँ कोश में नहीं जोड़ पाएँगे। रचनाकारों की सूची में केवल कविता कोश टीम ही फेरबदल कर सकती है। जिस कवि का नाम सूची में नहीं है उनका नाम कोश में जोडने का सुझाव आप kavitakosh@gmail.com पते पर भेज सकते हैं। नाम जोड़ा जाएगा या नहीं इसका निर्णय कविता कोश टीम करेगी और यह निर्णय अन्तिम होगा। यदि रचनाकारों की सूची वाले पन्ने पर जलज माथुर का नाम है -तो उसे क्लिक करें। ऐसा करने से आप जलज माथुर की रचनाओं की सूची वाले पन्ने पर पहुँच जाएँगे। यदि कवि का नाम कोश में नया-नया जुड़ा है तो आपको रचनाओं की सूची खाली मिलेगी अन्यथा सूची में रचनाकार की पहले से जोड़ी जा चुकी रचनाएँ होगीं। अब आपको नई कविता (यानि "अंतर्मन") का शीर्षक सूची में जोड़ना होगा। कविता का शीर्षक नीचे दिये गये प्रारूप में जोड़ें:  * [[कविता का नाम / कवि का नाम]] यानी  * [[अंतर्मन / जलज माथुर]]  ( "/" के दोनो तरफ़ एक-एक स्पेस अवश्य दें) ऐसा करने से जलज माथुर की रचनाओं की सूची के पन्ने पर रचना का लाल रंग का एक लिंक बन जाएगा। इस लिंक को क्लिक करें और कविता जोड़ दें। कोई भी कविता जोड़ते समय निम्नलिखित तरीका अपनाएँ:  सबसे पहली पंक्ति: {{KKGlobal}}  दूसरी पंक्ति: {{KKRachna  तीसरी पंक्ति: |रचनाकार=रचनाकार का नाम (" । " पर विशेष ध्यान दें। इस अक्षर को "पाइप" कहा जाता है और इसका होना आवश्यक है।)  चौथी पंक्ति: }}  पाँचवी पंक्ति: <poem>और अब कविता लिखना शुरु करें उदाहरण के लिये:  {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=यश मालवीय }} <poem> अपने भीतर आग भरो कुछ जिस से यह मुद्रा तो बदले । इतने ऊँचे तापमान पर शब्द ठुठुरते हैं तो कैसे, शायद तुमने बाँध लिया है ख़ुद को छायाओं के भय से, इस स्याही पीते जंगल में कोई चिन्गारी तो उछले । ... ... ... कविता के अंत में नीचे </poem> लिख दें। बस! थोड़े से अभ्यास के बाद आपको ये लम्बे से जान पड़ते निर्देश एकदम सरल लगने लगेंगे और आप कविता कोश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगे।