भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

गीत-6 / मुकेश मानस

1,255 bytes added, 04:44, 18 जुलाई 2010
नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मुकेश मानस |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> घायल मन का पागल प…
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=मुकेश मानस
|संग्रह=
}}
{{KKCatKavita}}
<poem>


घायल मन का पागल पंछी,
रात भर रोता रहा

दूर से आया थ चलकर,
ये मुसाफ़िर दर्दे-राह
देख कर पनघट को प्यासे,
मन में जागी एक चाह
उर पिपासा बुझ ना पाई,
पनघट जल खोता रहा, घायल मन का…………

प्यार से एक फूल लेकर,
हाथ में उसके दिया
फूल के बदले पत्थर उसने,
दिल पे मार दिया
आँसुओं से जख्म दिल का
रात भर धोता रहा, घायल मन का…………

चल पड़ा फिर राह अपनी,
ले मुसाफिर अपना फूल
चोट अपने फूल ने दी,
हाय कैसी हुई भूल
दिल नहीं माना फिर भी,
फूल ही बोता रहा, घायल मन का…………1988
<poem>
681
edits