भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna}} रचनाकार=सर्वत एम जमाल संग्रह= …
{{KKGlobal}}
{{KKRachna}}
रचनाकार=सर्वत एम जमाल
संग्रह=
}}
{{KKCatGazal}}
<poem>
उन से जब भी मुसाफ्हा कीजे

उँगलियाँ अपनी गिन लिया कीजे


दूध में हल तो हो गया पानी

अब ज़रा दूध को जुदा कीजे


बेडियाँ रात ही में टूटी थीं

रात कट जाए यह दुआ कीजे


बंद कमरे घुटन उगाते हैं

कुछ घड़ी धूप में रहा कीजे


आपको भी वतन पे प्यार आया

इस मरज़ की कोई दवा कीजे


इन्कलाब, इस जगह पे, नामुमकिन

चैन से बैठिये, मज़ा कीजे<poem/>