भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

वे हरि सब में बसि रहे / हनुमानप्रसाद पोद्दार

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

(राग माँड़-ताल कहरवा)
 
वे हरि सब में बसि रहे, सब ही तिन के रूप।
सब में तिन की छबि छिपी मोहन, परम अनूप॥
सुन्दर रस, बीभत्स अति, रौद्र, भले हो सांत।
जनम-मरन, सुख-दुःख, सुभ-‌असुभ, भयानक-कांत॥
वस्तु-परिस्थिति-प्रानि सब, बिबिध बिचित्र बिधान।
लीला-वपु तिन के सकल-चिदचित्‌‌, छुद्र-महान॥
निरखि-निरखि मन मुदित ह्वै, कीजै सबन्हि प्रनाम।
सब कौं दीजै सुख सदा, कीजै हित के काम॥