भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

वैराग्य और प्रेम / सरोज कुमार

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

त्याग किया जाता है
त्याग करवाया जाता है
लेकिन वैराग्य?
वैराग्य हो जाता है!

विवाह किया जाता है
विवाह करवाया जाता है
लेकिन प्रेम?
प्रेम हो जाता है!

अनेक
वैराग्य विहीन त्याग
चर्या में, व्यस्त हैं
और असंख्य
प्रेम विहीन विवाह
दामपत्य निभा रहे हैं!