भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

शंकर -स्तवन/ तुलसीदास/ पृष्ठ 5

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।


शंकर -स्तवन-5

 ( छंद 157, 158)

  (157)

जात जरे सब लोक बिलोकि तिलोचन सो बिषु लोकि लियो है।
 पान कियो बिषु ,भूषन भो, करूनाबरूनालय साइँ-हियो है।।

मेरोइ फोरिबे जोगु कपारू, किधौं कछु काहूँ लखाइ दियो है।
काहे न कान करौ बिनती तुलसी कलिकाल बेहाल कियो है।।

(158)

खायो कालकुटु भयो अजर अमर तनु,
भवनु मसानु, गथ गाठरी गरदकी।

डमरू कपालु कर, भुषन कराल ब्याल,
 बावरे बड़ेकी रीझ बाहन बरदकी।।

तुलसी बिसाल गोरे गात बिलसति भूति,
मानो हिमगिरि चारू चाँदनी सरदकी।

अर्थ-धर्म -काम-मोच्छ बसत बिलोकनिमें,
 कासी करामाति जोगी जागति मरदकी।।