भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

शलाका सम्मान

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

शलाका सम्मान हिंदी अकादमी को ओर से दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।

  • हिन्दी जगत में सशक्त हस्ताक्षर के रूप में विख्यात तथा हिन्दी भाषा और साहित्य के क्षेत्र में समर्पित भाव से काम करने वाले मनीषी विद्वानों, हिन्दी के विकास तथा संवर्धन में सतत संलग्न कलम के धनी, मानव मन के चितरों तथा मूर्धन्य साहित्यकारों के प्रति अपने आदर और सम्मान की भावना को व्यक्त करने के लिए हिन्दी अकादमी प्रतिवर्ष एक श्रेष्ठतम साहित्यकार को शलाका सम्मान से सम्मानित करती है।
  • सम्मान स्वरूप, 1,11,111/- रुपये की धनराशि, प्रशस्ति-पत्र एवं प्रतीक चिह्‌न आदि प्रदान किये जाते हैं।
  • अब तक निम्नलिखित साहित्यकारों को शलाका सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है:
क्रम वर्ष सम्मानित साहित्यकार का नाम
1 1986-87 रामविलास शर्मा
2 1987-88 विष्णु प्रभाकर
3 1988-89 गिरिजा कुमार माथुर
4 1989-90 त्रिलोचन
5 1990-91 नामवर सिंह
6 1994-95 विजयेन्द्र स्नातक
7 1995-96 नरेन्द्र कोहली
8 1996-97 कृष्ण चन्द्र शर्मा 'भिक्खु'
9 1997-98 निर्मल वर्मा
10 1998-99 गोपाल प्रसाद व्यास
11 1999-2000 भीष्म साहनी
12 2000-01 कृष्णा सोबती
13 2001-02 रामदरश मिश्र
14 2002-03 कमलेश्वर
15 2003-04 राजेन्द्र यादव
16 2004-05 नेमिचंद जैन
17 2005-06 कुँवर नारायण
18 2006-07 मन्नू भंडारी
19 2007-08 प्रभाष जोशी
20 2009-10 केदार नाथ सिंह (सम्मान लेने से इंकार)
20 2008-09
21 2010-11 अरविन्द कुमार
22 2016-2017 मैनेजर पाण्डेय