भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

शुरू में शब्द था / रोज़ा आउसलेण्डर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।

शुरू में
था शब्द
और शब्द
था ईश्वर के पास I

और ईश्वर ने दिया
हमें शब्द
और रहते थे हम
शब्द में I

और शब्द
है हमारा सपना
और सपना है
हमारा जीवन ।।

मूल जर्मन भाषा से प्रतिभा उपाध्याय द्वारा अनूदित