भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

शोर करो ना / सुरेश विमल

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

शोर करो ना
भैया जी
बात सुनो ना
भैया जी।

पापा मम्मी
डांट लगाएँ
दादाजी भी
आंख दिखाएँ।

तनिक डरो ना
भैया जी।

शाला में
अध्यापक बिगड़ें
सबके बीच
कान आ पकड़ें।

शर्म करो
ना भैया जी।