भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

श्री गीता जी की आरती / आरती

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अष्टक   ♦   आरतियाँ   ♦   चालीसा   ♦   भजन   ♦   प्रार्थनाएँ   ♦   श्लोक
हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।

   
करो आरती गीता जी की॥

जग की तारन हार त्रिवेणी,
स्वर्गधाम की सुगम नसेनी।

अपरम्पार शक्ति की देनी,
जय हो सदा पुनीता की॥

ज्ञानदीन की दिव्य-ज्योती मां,
सकल जगत की तुम विभूती मां।

महा निशातीत प्रभा पूर्णिमा,
प्रबल शक्ति भय भीता की॥ करो०

अर्जुन की तुम सदा दुलारी,
सखा कृष्ण की प्राण प्यारी।

षोडश कला पूर्ण विस्तारी,
छाया नम्र विनीता की॥ करो०॥

श्याम का हित करने वाली,
मन का सब मल हरने वाली।

नव उमंग नित भरने वाली,
परम प्रेरिका कान्हा की॥ करो०॥