भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

श्री यमुना जस जगत में जोइ गावे / गोविन्ददास

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

श्री यमुना जस जगत में जोइ गावे।
ताके अधीन ह्वै रहत हे प्राणपति नैन अरु बेन में रस जु छावे॥१॥

वेद पुराण की बात यह अगम हे, प्रेम को भेद कोऊ न पावे।
कहत गोविन्द श्री यमुने की जापर कृपा, सोइ श्री वल्लभ कुल शरण आवे॥२॥