भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

संघर्ष नहीं रुकता / संगीता गुप्ता

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


चलता रहे
अन्दर
असमाप्त - रुदन
होता रहे - विध्वंस
जलती रहे - आस्थएं
धधकता रहे - विश्वास
पिघलते रहे - सपने
खोती रहें - उम्मीदें
चुकती रहें - ऊर्जा
मिटता रहे - उत्साह

रुकना नहीं है कुछ
चलनें दो सतत, अबाध, शाश्वत