भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

संरचना / नरेन्द्र जैन

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

उसकी दुनिया
नीम का यह हरा पेड़

दुनिया माने क्या
तीता कहता है दुनिया माने
नीम का पेड़

हवा माने क्या
वह कहता है
हवा माने नीम का पेड़

ख़ुशी माने क्या
तीता कहेगा ख़ुशी माने
नीम का पेड़

नीम का पेड़
तीता की दुनिया
हरी-भरी