Last modified on 10 जुलाई 2010, at 20:23

सखी मोरे सैंया नहिं आये / भारतेंदु हरिश्चंद्र

सखी मोरे सैंया नहिं आये, बीति गई सारी रात।
दीपक-जोति मलिन भई सजनी, होय गयो परभात।
देखत बाट भई यह बिरियाँ, बात कही नहिं जात।
’हरीचंद’ बिन बिकल बिरहिनी ठाढ़ी ह्वै पछितात॥