भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
सन्नाटा बढ़ गया / महेश उपाध्याय
Kavita Kosh से
					
										
					
					दिन बौना रात की पहाड़ी पर
                     चढ़ गया
ओर-छोर सन्नाटा बढ़ गया
तस्वीरें डूब गईं जलवंशी
जाग गया घर का आँगन दंशी
अन्धियारा आँखों में तिनके-सा
                       पड़ गया
सन्नाटा बढ़ गया ।
	
	