भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सवाल / रंजना जायसवाल

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।

कहते हैं वे
स्त्री के चरित्र
और पुरुष के
भाग्य का
पता नहीं होता

तो क्या
पुरुष के चरित्र
और स्त्री के
भाग्य का
होता है
कोई पता...।