भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

साँझ ओ विहान हम तो स्याम मुख हेरत हैं / महेन्द्र मिश्र

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 साँझ ओ विहान हम तो स्याम मुख हेरत हैं
तबहूँ नदान मोरी सुध बिसरायो री।
उनहीं के भरोसे कुल कान आन छोड़ आई,
ओ तो बेपीर बनके खूब तरसायो री।
भोरी-भोरी बातन से भोराए हमे नंदलाल,
सबको दर्श दे दे के इज्जत गँवायो री।
द्विज महेन्द्र कृष्णचन्द्र जात के अहीर अब तो,
सवतन घर जाइ-जाइ जले को जलाये री।