भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
साँवरी सलोनी सूरत / भव्य भसीन
Kavita Kosh से
साँवरी सलोनी सूरत हृदय समाई री।
बिखरी अलक छुपी पलक झपाई री।
अधरन लाली प्यारी मृदु मुस्कान री।
कदम्बन कुंडल कानन सजाय री।
साँवरी...
चंदन का टीका मोती नासिका पर धवल ।
उरझी उरझी घुँघवारी पँखिया विराज री।
साँवरी...
चल सखी जमुना तीरे जित मेरो श्याम री।
निकट बिठाऊँ करूँ भर भर प्यार री।
साँवरी...