भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सांसे ढोता हुआ / शशांक मिश्रा 'सफ़ीर'

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

साँसें ढोता हुआ।
आदमी की शक्ल में,
चमड़ा ओढ़े
हांड का एक ढेर
पड़ा है ठूठ के सहारे।

उसके हर कराह पर रिस रहा है
दम्भ का पस।
उसकी भूख अब भी निगल रही
न जाने कितनी पीढ़ियाँ।
शायद आदमी का सिफत यह भी है।

हाय! त्रिलोक विजेता।
ढह गयीं तेरी बुलंदियाँ।
कौन गाता है अब तेरा यशगान।

एक प्रश्न जो हर बार निरुत्तर ही रहा,
कब अफसोस करेगा तू अपनी भूख पर?