भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सिंहासन औ ताज / विजय सिंह नाहटा

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सिंहासन औ' ताज
क्या;
उस समय बहुत
निरीह, दुर्बल औ'
दयनीय-सी
संज्ञा भर रह जायेंगे?
जब न बच रहेगा
अंतिम मस्तक भी
करने उन्हें धारण।