भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सिज्दा / परवीन शाकिर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जिस्म की चाह में
आतिश-ए-लम्स<ref>स्पर्श की आग</ref> से जब रग-ए-जाँ<ref>वह प्रमुख नस जो दिल तक जाती है</ref> चटख़ने लगे
और मन-ओ-तू<ref>मैं और तू</ref> के माबैन<ref>बीच में</ref>
इक बाल से बढ़के बारीक लम्हा भी आख़िर बिखरने लगे
उस समय
सिर्फ़ मेरी निगाहों का दुख देखकर
हर तलब की ज़बाँ काट देना
तुम्हारी बड़ाई है
और इस बड़ाई के आगे
मेरे लब अभी तक तुम्हारे नुकूश-ए-क़दम<ref>पदचिन्ह</ref> पर झुके हैं !


शब्दार्थ
<references/>