भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सिद्ध / महेन्द्र भटनागर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जिजीविषु —

नहीं करेगा

मृत्यु-प्रतीक्षा !

सोना

सच्चा खरा तपा —

क्यों देगा

अग्नि-परीक्षा ?


भ्रम तोड़ो,

काल-चक्र को मोड़ो !

जीवन से नाता जोड़ो !

जड़ता छोड़ो !