भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सियाह रात / प्रेरणा सारवान

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अमावस्या की शाम को
जाने किस
ख्याल मेँ खोई
दीवानी रात
आँखोँ मेँ कुछ ज्यादा ही
काजल डाल लेती है
शायद इसीलिए
उस रात
सियाह रात के खौफ से
फ़लक़ पर
चांद नहीँ निकलता है।