भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सीख की बातें / नंदेश निर्मल

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ये बातें तुम मन में धार लें
चमक उठोगे रत्न सरीखे।

झूठ बोलना बुरी बात है
कभी झूठ से नेह न करना।

निन्दा करना बुरी बात है
नहीं किसी की निन्दा करना।

लोभ हमेंशा पतन दिखाता
लोब कभी भी तू मत करना।

अच्छी बात सदा ही सुनना
बुरी बात श्रवण मत करना।

बुरे जनों से दूर रहो तुम
उसकी संगत कभी न करना।

श्रम का फल मीठा होता है
श्रम से आलस कभी न करना।

चोर हमेंशा कष्ट उठाते
जीवन में मत चोरी करना।

अगर टूझे चोरी है करनी
सबके मन का प्यार चुराना।

दुशमम भी हो तो पीछे से
कभी वार उस पर मत करना।