Last modified on 3 अप्रैल 2010, at 10:23

सीता असगुन कौं कटाई नाक एक बेरि / जगन्नाथदास ’रत्नाकर’

सीता असगुन कौं कटाई नाक एक बेरि
सोई करि कूब राधिका पै फेरि फाटी है ।
कहै रतनाकर परेखौं नाहिं याकौ नैंकु
ताकी तौ सदा की यह पाकी परिपाटी है ॥
सोच है यहै कै संग ताके रंगभौन माहिं
कौन धौ अनोखौ ढंग रचति निराटी है ।
छाँटि देत कूबर कै आंटि देति डाँट कोऊ
काटि देति खाट किधौं पाटि देति माटी है ॥76॥