भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सुनत नगारे चोट / सुंदरदास

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सुनत नगारे चोट बिगसै कमलमुख,
           अधिक उछाह फूल्यो मात है न तन में.
फेरै जब साँग तब कोऊ नहीं धीर धरै,
           कायर कँपायमान होत देखि मन में .
कूदि के पतंग जैसे परत पावक माहि,
           ऐसे टूटि परै बहु सावंत के गन में .
मारि घमासान करि सुंदर जुहरे श्याम,
           सोई सूरबीर रुपि रहै जाय रन में.