भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सूर्य में से / रुस्तम

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।

 
सूर्य में से
पत्ते गिरते थे।
सूर्य में से
पत्ते फैलते थे।
रोशनी से
भरे तल में
सूर्य चमकता था।
पृथ्वी चमकती थी।
पत्ते चमकते थे।