भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
स्त्री-पुरूष (18) / कमलेश्वर साहू
Kavita Kosh से
हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।
स्त्री दाल पकाना चाहती थी
पुरूष मछली खाना चाहता था
मैंने देखा
पुरूष की थाली में
मछली नहीं
स्त्री थी !