भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

स्त्री-पुरूष (9) / कमलेश्वर साहू

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


स्त्री गंध की भाषा पहचानती थी
बोलती थी स्पर्श की बोली
पुरूष समझता था
देह की भाषा
फासला
सदियों का है
स्पर्श-गंध और देह के बीच
स्पर्श-गंध और देह की भाषा के बीच !