भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

स्मृति / निकअलाय ज़बअलोत्स्की / अनिल जनविजय

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आ गए सुस्ती के महीने, झपकियों के काहिल-शिथिल,
यों लगता है, सचमुच यह जीवन गुज़र चुका अनजान ।
काम-धाम सब ख़त्म करके वो घर में हुआ दाख़िल,
औ’ दस्तारखान पर जा बैठा फिर देर-दुरुस्त मेहमान ।

वो पीना चाहे है कुछ — पर उसे मदिरा नहीं भाती,
चाहे है वो खाना कुछ — पर मुँह में जाता नहीं कौर ।
सुने ध्यान से वो कैसे रीबिना की बेरी फुसफुसाती,
कैसे सोनचिरैया गाती है, बाहर खिड़की के और ।  

उस सुदूर देश के बारे में गाती है  ये सोनचिरैया, 
जहाँ हिम-तूफ़ान के पार मुश्किल से झलक रहा, 
एक अकेली क़ब्र का ढूह औ’ उसकी मिट्टी की ढैया, 
जिसके ऊपर उजला -बिल्लौरी हिम चमक रहा ।

वहाँ कभी सुनाई न देती भुर्जवृक्ष की फुसफुसाहट
जिसका मोटा तना बर्फ़ में कहीं गहरे धँसा हुआ ।
वहीं उसके ऊपर फैली है पाले के घेरे की सुरसुराहट
तैर रहा जिसमें लहूलुहान-सा चन्द्रमा फँसा हुआ ।   

1952
मूल रूसी भाषा से अनुवाद : अनिल जनविजय

लीजिए, अब यही कविता रूसी भाषा में पढ़िए

        НИКОЛАЙ ЗАБОЛОЦКИЙ
                Воспоминание

Наступили месяцы дремоты…
То ли жизнь, действительно, прошла,
То ль она, закончив все работы,
Поздней гостьей села у стола.

Хочет пить — не нравятся ей вина,
Хочет есть — кусок не лезет в рот.
Слушает, как шепчется рябина,
Как щегол за окнами поет.

Он поет о той стране далекой,
Где едва заметен сквозь пургу
Бугорок могилы одинокой
В белом кристаллическом снегу.

Там в ответ не шепчется береза,
Корневищем вправленная в лёд.
Там над нею в обруче мороза
Месяц окровавленный плывёт.

1952 г.