भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

स्वयं को जानो / संगीता गुप्ता

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


" स्वयं
को जानो
ईश्वर को
जान जाओगी "
बाबा ने कहा था

कौन हूँ ?
सिर्फ़ देह ?
सिर्फ़ मन ?
मात्र एक सामाजिक इकाई
या सब एक साथ ?

फिर भी
उसके अतिरिक्त
क्यों बच जाती है वह

प्रश्नाकुल सतत खोजती
स्वयं को
संषयग्रस्त होती
पुनः जुट जाती
स्वयं को
खोजने में