भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

स्वर्गिक अप्सरि सी प्रिय सहचरि / सुमित्रानंदन पंत

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

स्वर्गिक अप्सरि सी प्रिय सहचरि
हो हँसमुख सँग,
मधुर गान हो, सुरा पान हो,
लज्जारुण रँग!

कल कल छल छल बहता हो जल
तट हो कुसुमित,
कोमल शाद्वल चूमे पद तल,
साक़ी हो स्मित!

इससे अतिशय स्वर्ग न सुखमय
यही सुर सदन,
छोड़ मोह भय, मदिरा में लय
हो विमूढ़ मन!