भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हँसी की तैयारी / रामदरश मिश्र

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

वह सोचता रहता है-
यह भी मिल जाय
वह भी मिल जाय
वह भी मिल जाय
तब वह निश्चिंत होकर हँसेगा चैन की हँसी
लेकिन वह कभी हँस नहीं सका
जीवन भर हँसने की तैयारी करता रह गया।
-22.9.2014