भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हमरी जेब कटी है डेटा कहता है सब अच्छा है / मृत्युंजय

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हमरी जेब कटी है डेटा कहता है सब अच्छा है ।
साहेब की चिलमन से दीखे मुलुक चकाचक अच्छा है ।

बित्त मन्तरी अलबलाइटिस में खोया अलबत्ता है ।
संसद भीतर दू हजार के नोट में मिलता भत्ता है ।

तू मिरतुँजे लाइन लगि के देस दरोही हो गइला ।
देस नवा हौ, केस नवा हौ, आवा धोईं हम मइला ।