भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हमला होग्या हे / रणवीर सिंह दहिया

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

1.
हमला होग्या हे,
मेहनत म्हारी थारी पै, हमला होग्या हे॥
सुविधा गरीब नै नहीं अमीर का नम्बर आया हे
बीपीएल कार्ड बनाने मैं भी पीसा इसमैं खाया हे
गरीबी हटाई कोण्या गरीबां कै धक्का लाया हे
भ्रष्ट अफसर नेता पुलिस नै यो गठजोड़ बनाया हे
पगला होग्या हे, पगला होग्या हे
सरकारी प्रशासन जमा पगला होग्या हे॥
2.
साइकिल अमीर होग्या कार नै गरीब बतावैं हे
मजाक करते म्हारी गेल्याँ बिल्कुल ना शर्मावैं हे
मेहनत म्हारी पै ऐश करैं हमनै ए आँख दिखावैं हे
जात पात पै लड़वाकै नै अन्यायी फायदा ठावैं हे
सवाल ढाल-ढाल के मेहनतकश ऊपर ये ल्यावैं हे
कंगला होग्या हे, कंगला होग्या हे
म्हारे नाम का भारत कंगला होग्या हे, कंगला होग्या हे॥
3.
झूठे भरोसे देवैं हमनै दोषी को देते दंड कोण्या
कारपोरेट की बात मानते यो आगै चालै फंड कोण्या
आज बतावां सारी मिलकै ओटां थारा घमण्ड कोण्या
म्हारी गेल्याँ मज़ाक अम्बानी हमनै पसन्द कोण्या
झुगला होग्या हे, झुगला होग्या हे
यो बीपीएल का कुड़ता म्हारा झुगला होग्या हे, झुगला होग्या हे, झुगला होग्या हे॥
4.
संगठन मज़बूत बनाकै हम लंबी लडाँ लड़ाई हे
पढण का हक़ सै म्हारा चाहवैं बढ़िया पढ़ाई हे
बीपीएल एक मसला सै रोकांगे पूरी तबाही हे
रणबीर सिंह तो लिख जाणै गावण मैं हो कठिनाई हे
मसला होग्या हे, मसला होग्या हे
म्हारा जीन मरण का मसला होग्या हे, मसला होग्या हे॥