भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हमसे तन्हाई के मारे नहीं देखे जाते / फ़रहत शहज़ाद

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


हमसे तन्हाई के मारे नहीं देखे जाते
बिन तेरे चाँद-सितारे नहीं देखे जाते

हारना दिन का है मंज़ूर मगर जाने-अज़ीज़
हमसे गेसू<ref>केश</ref> तेरे हारे नहीं देखे जाते

जिनकी आहट से बँधी थी मेरे दिल की धड़कन
उन निगाहों के इशारे नहीं देखे जाते

माहे-कामिल<ref>पूरा चाँद</ref> भी जिसे देख के सजदे में गिरे<ref>सम्मान में झुके</ref>
आँख में उसकी सितारे<ref>चमकते हुए आँसू</ref> नहीं देखे जाते
 

शब्दार्थ
<references/>