भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हरि हेर हमारे हिये विष बीजन / नंदराम

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हरि हेर हमारे हिये विष बीजन ,
बै गयो बै गयो बै गयो री ।
ठनि ठौर कुठौर सनेह की ठोकर ,
दै गयो दै गयो दै गयो री ।
नँदरामजू त्योँ बिरहानल ते तन ,
तै गयो तै गयो तै गयो री ।
चित मेरो चुराय के चोर अली मन ,
लै गयो लै गयो लै गयो री ।

नंदराम का यह दुर्लभ छन्द श्री राजुल मेहरोत्रा के संग्रह से उपलब्ध हुआ है।