भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हल्ला बोल / अलका वर्मा

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बेटी का होता अपमान
जहाँ होता नहीं सम्मान
 हल्ला बोल।
गुरूजी देखो खैनी खाते
छात्रों से पान मंगवाते
 हल्ला बोल।
गलती कर न शर्माते
दूसरो को ग़लत बताते
 हल्ला बोल।
दूसरो को परेशान करते
लडकी देख छीटाकशी करते
 हल्ला बोल।
अपनी करनी को छिपाते
दूसरो पर पंचायत करते