भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हवा चली / श्रवण कुमार सेठ

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हवा चली
तो पेड़ हिले
या पेड़ हिले तो
हवा चली

पेड़ हिले तो
देखा सबने
हवा चली तो
देखा किसने।

पेड़ हिले पत्ते
लहराए
हवा हमे छू छू
कर जाए।