भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हसीं चेहरों से सूरत-आश्नाई होती रहती है / रूही कंजाही

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हसीं चेहरों से सूरत-आश्नाई<ref>जान-पहचान और दोस्ती</ref> होती रहती है
समझ लो इब्तिदाई<ref>प्रारम्भिक</ref> कारवाई होती रहती है

हमारी बीवी और महँगाई दोनों हैं सगी बहनें
हमारी जेब की अक्सर सफ़ाई होती रहती है

कहा मैं ने कि मिलते हो बिछड़ जाने की नीयत से
कहाँ उसे ने मोहब्बत में जुदाई होती रहती है

कहाँ मैं ने मिरी दर-ख़्वास्तों<ref>अनुरोधों</ref> का क्या बना आख़िर
कहा उस ने कि उन पर कारवाई होती रहती है

कहा लड़के की अम्मी ने रहेगी ख़ुश सदा बेटी
कि ऊपर से भी लड़के की कमाई होती रहती है

तिरे पंद-ओ-नसाएह<ref>उपदेश और शिक्षाओं</ref> का नतीजा सिफ़्र<ref>शून्य</ref> है नासेह<ref>नसीहत देने वाला</ref>
बुराई होती रहती थी बुराई होती रहती है

शब्दार्थ
<references/>