Last modified on 5 जुलाई 2012, at 22:28

हाइकु 3 / सुभाष नीरव

(1)
मन में कुछ
होंठों पर कुछ, है
छल- प्रपंच।



(2)
बीज जो बोये
घृणा के तब, प्रेम
कहाँ से होये।


(3)
खोजा बाहर
था अपने अन्दर
कस्तूरी सम।

(4)
दु:ख में तुम
इस तरह मिले
ज्यूँ रब मिले।


(5)
ओस की बूंदें
खूब रोया रात में
आकाश जैसे।


(6)
जग है सूना
प्रियतम के बिन
दु:ख है दूना।