भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हिंद-महिमा / श्रीधर पाठक

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


जय, जयति–जयति प्राचीन हिंद

जय नगर, ग्राम अभिराम हिंद

जय, जयति-जयति सुख-धाम हिंद

जय, सरसिज-मधुकर निकट हिंद

जय जयति हिमालय-शिखर-हिंद

जय जयति विंध्य-कन्दरा हिंद

जय मलयज-मेरु-मंदरा हिंद

जय शैल-सुता सुरसरी हिंद

जय यमुना-गोदावरी हिंद

जय जयति सदा स्वाधीन हिंद
 
जय, जयति–जयति प्राचीन हिंद .