भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हे भगवान, हे भगवान / सरोजिनी कुलश्रेष्ठ

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हे भगवान, हे भगवान
हम नन्हे बालक नादान॥
हम न जानते पूजा क्या?
ईश्वर से है दूजा क्या?
मां कहती है तुम हो एक।
बिनती करते माथा टेक॥
मां को सुख से रखना तुम।
पापा को सुख देना तुम॥
कैसे हो-बतलाओ तो।
कभी सामने-आओ तो॥
प्यार हमें करना भगवान।
हम नन्हें बालक नादान॥