भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हौसला आकाश छूने जो गया / तारकेश्वरी तरु 'सुधि'

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हौसला आकाश छूने जो गया-
देख फिर डर आज छुपने को गया।

रात आई साथ लेकर चाँद को-
आज बच्चा मुस्कुराकर सो गया।

ओस की बूँदें गिरीं थी सीप में-
इश्क़ उनका एक मोती हो गया।

आज फिर से ख़्वाब में वह आ मिला-
एक पल फिर दिल लगाकर खो गया।

रात में दिन की थकन सोने लगी-
रूठ कर अब ख़्वाब भी समझो गया।

ऐ सुनो! क़दमों ज़रा धीमे चलो-
आस का इक बीज कोई बो गया।