भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"कभी तो चेहरे से चेहरा हटा के बात करो / कुमार अनिल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Kumar anil (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: <poem>कभी तो चेहरे से चेहरा हटा के बात करो कभी तो खुद से भी आँखें मिला …) |
|||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
+ | {{KKGlobal}} | ||
+ | {{KKRachna | ||
+ | |रचनाकार=कुमार अनिल | ||
+ | |संग्रह=और कब तक चुप रहें / कुमार अनिल | ||
+ | }} | ||
+ | {{KKCatGhazal}} | ||
<poem>कभी तो चेहरे से चेहरा हटा के बात करो | <poem>कभी तो चेहरे से चेहरा हटा के बात करो | ||
कभी तो खुद से भी आँखें मिला के बात करो | कभी तो खुद से भी आँखें मिला के बात करो |
20:47, 28 दिसम्बर 2010 के समय का अवतरण
कभी तो चेहरे से चेहरा हटा के बात करो
कभी तो खुद से भी आँखें मिला के बात करो
शदीद धूप में आये हैं चल के मीलो तक
अब आप छाँव में हमको बिठा के बात करो
पता बताएगा तुमको तुम्हारी मंजिल का
ये संगे राह है, इसको उठा के बात करो
हवा को देख के कांपोगे चरागों कब तक
अब आंधियों से भी सर को उठा के बात करो
मकान काँच के घेरे खड़े हैं राहों को
हरेक शब्द को पत्थर बना के बात करो
छुपाये फिरता हूँ दिल में गुबार सा कब से
मै रो लूँ, पास जो मुझको बिठा के बात करो
तुम्हारी फूल सी बातों को कौन समझेगा
क़ी अब जुबान में काँटे उगा के बात करो
सुनेगा कौन 'अनिल' तुमको हुजूम में इतने
कभी तो भीड़ से बाहर भी आके बात करो