भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"मल्लाह बन के बैठे थे कल तक जो नाव में / कुमार अनिल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Kumar anil (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: <poem>मल्लाह बन के बैठे थे कल तक जो नाव में लो आज वो भी व्यस्त हैं अपने …) |
|||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
+ | {{KKGlobal}} | ||
+ | {{KKRachna | ||
+ | |रचनाकार=कुमार अनिल | ||
+ | |संग्रह=और कब तक चुप रहें / कुमार अनिल | ||
+ | }} | ||
+ | {{KKCatGhazal}} | ||
<poem>मल्लाह बन के बैठे थे कल तक जो नाव में | <poem>मल्लाह बन के बैठे थे कल तक जो नाव में | ||
लो आज वो भी व्यस्त हैं अपने बचाव में | लो आज वो भी व्यस्त हैं अपने बचाव में |
20:48, 28 दिसम्बर 2010 के समय का अवतरण
मल्लाह बन के बैठे थे कल तक जो नाव में
लो आज वो भी व्यस्त हैं अपने बचाव में
कैसी तुम्हारे शहर क़ी आबो हवा हुई
हर शख्स जी रहा है, अजब से तनाव में
हथियार बन के उट्ठे तो कुछ बात भी बने
जो हाथ उठ रहा है अभी तक बचाव में
इस राख को कुरेद के देखो तो एक बार
थोड़ी सी आग बाकी हो शायद अलाव में
सैलाब नफरतों का गुजर तो गया मगर
रिश्तो के पुल भी बह गए उसके बहाव में
ख्वाहिश, तलब, शिकवे, गिले, नाकाम हसरतें
इन सबको छोड़ आये हैं पिछले पड़ाव में
दुनियावी सुख क़ी चाह में जीवन गुजर गया
सोना हमारा बिक गया मिट्टी के भाव में
मंदिर से कुछ लगाव न मस्जिद से कोई काम
ये लोग आ फँसे हैं सियासत के दाव में
देखो लहूलुहान है धरती का सारा ज़िस्म
मरहम लगाओ तुम ही 'अनिल' उसके घाव में