भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"आऊँगा मै मेरी राहों को सजाए रखना / कुमार अनिल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Kumar anil (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: <poem>आऊँगा मैं, मेरी राहों को सजाये रखना न मिलें फूल तो काँटे ही बिछ…) |
|||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
− | <poem>आऊँगा मैं, मेरी राहों को सजाये रखना | + | {{KKGlobal}} |
+ | {{KKRachna | ||
+ | |रचनाकार=कुमार अनिल | ||
+ | |संग्रह=और कब तक चुप रहें / कुमार अनिल | ||
+ | }} | ||
+ | {{KKCatGhazal}}<poem>आऊँगा मैं, मेरी राहों को सजाये रखना | ||
न मिलें फूल तो काँटे ही बिछाए रखना | न मिलें फूल तो काँटे ही बिछाए रखना | ||
15:04, 31 दिसम्बर 2010 के समय का अवतरण
आऊँगा मैं, मेरी राहों को सजाये रखना
न मिलें फूल तो काँटे ही बिछाए रखना
माना हर सिम्त हैं नफरत के अँधेरे यारो
तुम मगर दीप मुहब्बत के जलाये रखना
मैं तेरी आँख में ठहरा हुआ इक कतरा हूँ
दोस्त तू मुझको बिखरने से बचाए रखना
सरफरोशी की तमन्ना है अगर दिल में तेरे
अपने काँधे पे सलीब अपनी उठाये रखना
याद आऊँगा तो काँटों सा चुभूंगा दिल में
और कुछ देर मुझे यूं ही भुलाये रखना
क़त्ल होने से बचाना है उजालों को अगर
जागते रहना, ज़माने को जगाये रखना
दोस्त सच कहता हूँ ये अच्छा नहीं होता है
मुद्दतों बात को यूं दिल से लगाये रखना