भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"प्रश्न सारे आज उत्तर माँगते हैं / कुमार अनिल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Kumar anil (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: <poem>प्रश्न सारे आज उत्तर माँगते हैं थक चुके हैं ये पथिक पर माँगते ह…) |
|||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
− | <poem>प्रश्न सारे आज उत्तर माँगते हैं | + | {{KKGlobal}} |
+ | {{KKRachna | ||
+ | |रचनाकार=कुमार अनिल | ||
+ | |संग्रह=और कब तक चुप रहें / कुमार अनिल | ||
+ | }} | ||
+ | {{KKCatGhazal}}<poem>प्रश्न सारे आज उत्तर माँगते हैं | ||
थक चुके हैं ये पथिक पर माँगते हैं | थक चुके हैं ये पथिक पर माँगते हैं | ||
15:08, 31 दिसम्बर 2010 के समय का अवतरण
प्रश्न सारे आज उत्तर माँगते हैं
थक चुके हैं ये पथिक पर माँगते हैं
चंद बूँदों से न बहलेंगे ये प्यासे
आज तो सारा समंदर माँगते हैं
फिर बगावत पर उतर आये परिंदे
हर किसी सैयद से पर माँगते हैं
भीड़ शीशे के घरों के सामने हैं
और सारे हाथ पत्थर मांगते हैं
घोपने को पीठ में मेरी ही अक्सर
मुझसे मेरे दोस्त खंजर माँगते हैं
फूल से नाज़ुक थे जो अशआर अब तक
हमसे अंगारों के तेवर माँगते हैं